RSS शताब्दी महोत्सव में पीएम मोदी का तोहफ़ा – भारत माता वाला पहला सिक्का और डाक टिकट जारी

NITC Desk
1 Min Read

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को ऐतिहासिक उपहार दिया। उन्होंने विशेष ₹100 का स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट का विमोचन किया।

इस सिक्के पर भारत माता की पहली बार भारतीय मुद्रा में उपस्थिति दर्ज हुई है। चित्र में भारत माता सिंह पर विराजमान हैं, उनके एक हाथ में वरद मुद्रा है और उनके सामने संघ के स्वयंसेवक उन्हें सम्मानपूर्वक नमन करते हुए खड़े हैं।

सिक्के के दूसरी ओर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ है और किनारे पर RSS का मूलमंत्र लिखा गया है —

“Rashtraya Swaha, Idam Rashtraya, Idam Na Mama”।

प्रधानमंत्री ने साथ ही जो डाक टिकट जारी किया, उसमें 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में संघ के स्वयंसेवकों की भागीदारी को दर्शाया गया है।

मोदी ने कहा कि यह निर्णय RSS की शताब्दी को अमर बना देगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करेगा।

Share This Article