सुबह-सुबह कांपी धरती: असम के मोरीगांव में 5.4 तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई खबर नहीं

NITC Desk
1 Min Read

असम के मोरीगांव जिले में आज सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में हलचल मच गई। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप के दौरान खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे, वहीं कई घरों में रखी वस्तुएं गिर गईं। कुछ ही पलों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भूकंप का केंद्र मोरीगांव जिले में ही बताया गया है, जबकि इसके झटके पास के जिलों में भी महसूस किए गए। फिलहाल किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।

Share This Article