देश

रेलवे ट्रैक पार करना अब होगा सुरक्षित: केंद्र का बड़ा फैसला, देशभर में अंडरपास बनाने की योजना शुरू

देश में रेलवे ट्रैक पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने ऐसे सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान शुरू कर दी है, जहां लोग मजबूरी में ट्रैक पार करते हैं, और वहां अंडरपास बनाए जाएंगे।

इस योजना के तहत प्री-कास्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे अंडरपास को बहुत कम समय में तैयार किया जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एक अंडरपास को लगाने में लगभग 12 घंटे का समय लगेगा, जिससे ट्रेन सेवाओं पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

इस पहल से खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जो रोजाना स्कूल, खेत या काम पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से हादसों में उल्लेखनीय कमी आएगी और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button