सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 17 साल बाद जेल से बाहर आए अरुण गवली

NITC Desk
1 Min Read

महाराष्ट्र के कुख्यात गैंगस्टर और पूर्व विधायक अरुण गवली को आखिरकार जमानत मिल गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 76 वर्षीय गवली को 2007 के हत्या मामले में जमानत मंजूर की।

नागपुर सेंट्रल जेल से बाहर निकलते ही उनके परिजन और समर्थक मौजूद रहे।

गवली को मुंबई के शिवसेना पार्षद कमलाकर जामसांडेकर की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि लंबी कैद और लंबित अपील को देखते हुए उन्हें राहत दी जाती है।

Share This Article