iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange की भारी मांग, भारत और अमेरिका में स्टोर खाली

NITC Desk
1 Min Read

Apple का नया iPhone 17 Pro Max Cosmic Orange कलर ग्राहकों की पहली पसंद बन गया है। कंपनी ने 12 सितंबर 2025 को प्री-बुकिंग की शुरुआत की थी और केवल तीन दिनों में ही यह मॉडल पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

कंपनी अधिकारियों का कहना है कि अब pick-up pre-order option भारत और अमेरिका दोनों देशों के Apple स्टोर्स पर उपलब्ध नहीं है। भारत में पूरी Pro Max सीरीज का प्री-ऑर्डर खत्म हो चुका है। हालांकि Deep Blue कलर वेरिएंट सीमित रूप से उपलब्ध है।

Apple ने यह भी बताया कि भारत में iPhone 17 सीरीज की आधिकारिक बिक्री 19 सितंबर 2025 से शुरू होगी।

Share This Article