अफगान विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत पहुंचे, 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पहली यात्रा

NITC Desk
1 Min Read

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं।
यह भारत का दौरा इसलिए खास है क्योंकि 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह किसी उच्च पदस्थ अफगान अधिकारी की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

मुत्तकी के दौरे के दौरान भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार, मानवीय सहायता, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी उनकी मुलाकात होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, तालिबान सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद, मुत्तकी को इस यात्रा के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा विशेष छूट दी गई है।

भारत ने अब तक तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है, लेकिन यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्क और नए रिश्तों की शुरुआत मानी जा रही है।

Share This Article