देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस एयरपोर्ट की कुल लागत ₹19,650 करोड़ है और इसका विकास Adani Airport Holdings Limited व CIDCO के संयुक्त उपक्रम से हुआ है।
पहले चरण में तैयार रनवे की लंबाई 3,700 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर है, जो कोड-F श्रेणी के बड़े विमानों को संभालने में सक्षम है। भविष्य में यहां दो समानांतर रनवे और चार टर्मिनल होंगे।
एयरपोर्ट में IoT-आधारित स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम, 5G कनेक्टिविटी, ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग, और Digi Yatra से लैस प्रवेश-निकास व्यवस्था होगी।
यह एयरपोर्ट न केवल मुंबई बल्कि पूरे वेस्टर्न इंडिया के लिए नया एविएशन हब बनेगा। कनेक्टिविटी के लिए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, सीओएन-पनवेल हाईवे, मेट्रो और वॉटर टैक्सी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


