असमिया गायक ज़ुबीन गर्ग की सिंगापुर में निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम

NITC Desk
1 Min Read

लोकप्रिय गायक ज़ुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक दुखद स्कूबा डाइविंग हादसे में हुआ। वे 52 वर्ष के थे और North East India Festival में हिस्सा लेने गए थे।

 

घटना के समय उन्हें सांस लेने में समस्या आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। संगीत जगत में उनके अचानक जाने से गहरा शोक फैल गया है।

 

असम सरकार ने उनके सम्मान में तीन दिन का राज्य शोक घोषित किया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनके योगदान की प्रशंसा की और कहा कि ज़ुबीन गर्ग की आवाज़ और संगीत हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।

Share This Article