भारत पर अमेरिकी टैरिफ विवाद, रुबियो ने दी सफाई: ‘रूस से तेल खरीद पर लिया गया कदम’

NITC Desk
1 Min Read

वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग की मजबूती के बीच व्यापारिक तनाव गहरा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भले ही भारत अमेरिका का करीबी सहयोगी है, लेकिन रूस से तेल खरीदने के कारण ट्रम्प प्रशासन ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया है।

 

उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त 25% टैरिफ से भारत पर कुल शुल्क 50% हो गया है। रुबियो ने इसे रूस पर दबाव डालने की एक बड़ी रणनीति बताया। उनका कहना है कि यूरोप के देश भी अगर रूस से ऊर्जा खरीदना बंद कर दें तो युद्ध को रोकने में मदद मिलेगी।

 

रुबियो ने एक टीवी शो में कहा कि ट्रम्प ने भारत और चीन पर यह सख्त कदम उठाने का इरादा पहले ही स्पष्ट कर दिया था। उनका कहना है कि टैरिफ लगाने से यह साबित होता है कि अमेरिका रूस के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।

 

इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रुबियो की मुलाकात भी हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और प्राथमिक क्षेत्रों में निरंतर संवाद पर सहमति जताई। हालांकि, इस टैरिफ विवाद ने दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है।

Share This Article